सोनभद्र जनपद 8 विकास खण्ड में विभक्त है, जिनके नाम निम्मवत है
क्र० स० विकास खण्ड का नाम
1. रॉबर्ट्सगंज
राबर्ट्सगंज सोनभद्र ज़िले का मुख्यालय है। यह शहर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी कोने पर स्थित है। सोनभद्र जिले का गठन 4 मार्च 1989 को मिर्जापुर जनपद के दक्षिणी हिस्से को अलग करके बनाया गया। सोन, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, रिहंद, रेणू, घग्गर इत्यादि नदियां इसके ग्रामीण इलाकों से होकर बहती हैं।
2. घोरावल
घोरावल (Ghorawal) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर पंचायत है। इसकी मानक समुद्र तल से ऊँचाई 303 मीटर (994 फुट) है।
3. चतरा
चतरा (संथाली: ᱪᱟᱛᱨᱟ) भारत में झारखंड प्रान्त के चतरा जिले का मुख्यालय है। यह हजारीबाग, कोडरमा , पलामू, लोहरदगा और रॉंची से घिरा हुआ है, तथा बिहार राज्य की सीमा से सटा हुआ है। चतरा जंगलों से घिरा और हरियाली से भरपूर है। चतरा जिले में खनिज के साथ कोयला भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला चतरा जिला की स्थापना 29 मई 1991 ईo में हुई थी। चतरा जिला की स्थापना हजारीबाग से विभाजित कर किया गया था. जिला का सीमावर्ती जिला रांची, हजारीबाग, पलामू व लातेहार हैं. चतरा जिला में 2 पर्यटन स्थल मां भद्रकाली मंदिर व मां कौलेश्वरी पर्वत है।
4. नगवां
जिले के नगवां ब्लाक का पहाड़ क्षेत्र पर्यटन के नक्शे पर सुनहरा अध्याय लिख सकता है, बशर्ते यहां पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जायें। पूर्व में नक्सल प्रभावित यह क्षेत्र हमेशा से उपेक्षित रहा है, लेकिन बीच के दौर में घोर नक्सल प्रभावित हो जाने पर यहां के विकास के लिए तमाम योजनाएं बनाई गईं।
5. चोपन
चोपन भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है।
6. बभनी
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले मे स्थित एक ब्लॉक और बड़ा ग्राम पंचायत है, यहां कि कुल आबादी 11298 है 2011 के जनगणना के अनुसार। यहां पर उत्तर प्रदेश पुलिस का एक थाना भी मौजूद है।
7. मयुरपुर
उत्तर प्रदेश मे सोनभद्र जिले मे स्थित एक ब्लॉक है, जो म्योरपुर सोनभद्र जिले मे एक मात्र ऐसा जगह है जहाँ हवाई अड्डा (airport) है। म्योरपुर का पिनकोड/ज़िपकोड - 231208 है। म्योरपुर ब्लॉक के सिमाएँ - पूर्ब मे सनावल ग्राम छत्तीसगढ़, पश्चिम मे रिहन्द डैम का पानी और बीजपुर NTPC का एरिया, उत्तर मे दुध्दी तहसिल और दक्षिण मे बभनी ब्लॉक स्थित है।
8. दुद्धी
दुद्धी या दुध्दीनगर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले मे एक शहर और नगर पंचायत है। यहां तहसील और ब्लॉक भी है। इसे जिला बनाने की माँग प्रायः होती रहती है। दुद्धी का पिनकोड 231208 है। इस तहसील मे तीन ब्लॉक है- दुद्धी, म्योरपुर और बभनी।