सोनभद्र जनपद 3 तहसीलों में विभक्त है, जिनके नाम निम्मवत है :
राबर्ट्सगंज
रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ज़िले का मुख्यालय है। यह शहर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी कोने पर स्थित है। सोनभद्र जिले का गठन 4 मार्च 1989 को मिर्जापुर जनपद के दक्षिणी हिस्से को अलग करके बनाया गया। सोन, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, रिहंद, रेणू, घग्गर इत्यादि नदियां इसके ग्रामीण इलाकों से होकर बहती हैं।
घोरावल (Ghorawal)
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर पंचायत है। इसकी मानक समुद्र तल से ऊँचाई 303 मीटर (994 फुट) है।
दुद्धी
दुध्दीनगर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले मे एक शहर और नगर पंचायत है। यहां तहसील और ब्लॉक भी है। इसे जिला बनाने की माँग प्रायः होती रहती है। दुद्धी का पिनकोड 231208 है। इस तहसील मे तीन ब्लॉक है- दुद्धी, म्योरपुर और बभनी।