अजय कुमार लल्लू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय युवा कांग्रेस राबर्ट्सगंज के लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बढ़ौली चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
युकां के लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अजय कुमार लल्लू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। लल्लू एक जमीनी कार्यकर्ता हैं। विधानमंडल दल के नेता रहते हुए उन्होंने लोगों की पीड़ा को एवं वर्तमान परिवेश में जो स्थितियां चल रही हैं, उसके बारे में वह सब जानते हैं। प्रियंका गांधी के प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद जो परिवर्तन आ रहा है उससे आने वाले समय में कांग्रेस काफी मजबूत होगी। पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से कांग्रेस और मजबूत होगी। इसमें श्रीकांत मिश्रा, शांतनु श्रीवास्तव, दीपक कोहली, सूरज वर्मा, ओमकार पांडेय, अभिषेक सिंह, फैजान अहमद, अशोक वियार, अभय, कमरुद्दीन, विकास आदि थे।