तियरा स्थित तीरंदाजी के प्रदेश स्तरीय हॉस्टल में रहने वाले तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां की अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही क्रीड़ा अधिकारी पर मनमानी करने और खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दिया। हालांकि जिलाधिकारी अमित कुमार ¨सह ने इन तीरंदाजों को समझाकर मामला शांत कराया।
सुबह भूख हड़ताल करने वाले तीरंदाजों ने हॉस्टल परिसर में ही क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मानक के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। कहने पर क्रीड़ा अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। दुर्व्यवहार करते हुए भगाने की धमकी दी जाती है। ऐसे में यहां रहकर तीरंदाजी का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी मानसिक रूप से परेशान हैं। बताया कि गुरुवार की सुबह भोजनालय के सामान को लाने के लिए जब पैसे की मांग की गई तो क्रीड़ा अधिकारी ने भोजनालय में ताला बंद करा दिया। इतना ही नहीं धमकी देते हुए कहा कि जिसे जहां शिकायत करना हो करे। उधर, दोपहर तक नाश्ता, भोजन कुछ नहीं मिला तो अक्रोशित खिलाड़ियों ने भूख हड़ताल करना शुरू कर दिया।