देश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले रेल मंडलों में एक धनबाद रेल मंडल कई नायाब प्रयोगों के माध्यम से पूरे देश के सामने नजीर बनते जा रहा है। धनबाद रेल मंडल कार्मिक दर्शन शिविर, कार्मिक दिशा एप व टोल-फ्री नंबर शुरू कर पूरे रेलवे के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है। कभी भारी उपेक्षा का शिकार रहे पूर्व मध्य रेलवे के इस मंडल ने गत कुछ वर्षों के दौरान लगभग सभी क्षेत्रों में काफी विकास किया है। धनबाद रेल मंडल में सर्विस बुक का डिजिटलाइजेशन कार्य भारतीय रेल के लिए नजीर बन गया है। रेलवे बोर्ड ने इसकी सराहना करते हुए इसे देशभर के रेल मंडलों में लागू करने का आदेश दिया है। यह दूसरा मौका है जब धनबाद रेल मंडल के कार्यों को देशभर में लागू करने का फैसला किया गया है। इसके पहले कर्मचारी दर्शन शिविर को रेलवे बोर्ड ने देशभर में लागू करने का आदेश दिया था। वर्तमान में धनबाद रेल मंडल के 17 स्टेशनों पर आरपीएफ के लिए नये बैरक बनाने की प्रक्रिया चल रही है।