सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने को निकली प्रियंका वाड्रा जैसे हीं नरायनपुर पहुंची लोगों की भीड़ देख अपनी गाड़ी रुकवा दी। सड़क किनारे खड़ी दर्जनों महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान नारेबाजी के बीच मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच जा पहुंची जहां उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान एसपीजी सुरक्षा में लगे जवान लोगों को दूर करते रहे लेकिन प्रियंका ने सबसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन कर वापस अपनी कार में सवार होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं। यह वही जगह है जहां पिछली बार सोनभद्र जाते समय प्रियंका गांधी को जिला प्रशासन ने रोक लिया था और चुनार गेस्ट हाउस के गए थे। मंगलवार को माहौल अलग रहा, पुलिस चौकन्नी रही और प्रियंका वाड्रा को सकुशल सीमा पार कराया गया।