भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शिवाजी तालाब पर पौधरोपण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। पार्टी के लोकसभा राबर्ट्सगंज अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी तालाब किनारे एकत्र हुए। वहां युवा नेता के सम्मान एवं पार्टी नीतियों की चर्चा करने के बाद पौधरोपण करना शुरू किया।
इसके पूर्व श्री दुबे ने कहा कि राहुलजी देश में युवाओं के दिल के नेता हैं। इनका जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा है। विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से पार्टी को मजबूत आधार देने की दिशा में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनकी नजर हर उस कार्यकर्ता पर है जो जमीनी है। पार्टी के लिए संघर्ष कर रहा है। इसका ज्वलंत उदाहरण केशव यादव है, जिन्हें पार्टी सुप्रीमो ने भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर युवा लाबी खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी पारखी नजर को देख युवाओं का कांग्रेस के साथ विश्वास एवं घनिष्ठता जुड़ने लगा है और जुड़ गया।