अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उसे फलीभूत होने में देर नही लगती। कुछ इसे कर दिखाया है क्राइस्ट ज्योति स्कूल सिगरौली में नौवीं के छात्र आदेश सिंह ने। आदेश ने महज 15 साल की उम्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर किताब लिखी है। इसे गत दिनों दिल्ली के एक प्रकाशक ने प्रकाशित किया है। छात्र की इस सफलता से उनके माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षक गौरवान्वित हैं।
दरअसल, इस किताब में बारीकी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी बेहतर ढंग से जानकारी दी गई है। वहीं भविष्य में प्रौद्योगिकी उसके प्रकार और आने वाले समय में स्मार्टफोन और कंप्यूटर के विषय एवं उससे पड़ने प्रभावों को भी दर्शाया गया है। आदेश के पिता नागेंद्र प्रताप सिंह मोरवा थाने के निरीक्षक हैं। आदेश का जन्म 2005 में हुआ है और उनकी रुचि बचपन से ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में था। वे 13 साल की उम्र में अपना एक ऐप लांच किया है, जिसमें यू ट्यूब पर नई-नई तकनीकों पर जानकारी देते रहे हैं। आदेश अपनी पढ़ाई के साथ अंतरिक्ष एवं ब्रह्मांड के विषय में भी रुचि दिखा रहे हैं।