भारतीय जनता पार्टी हिंदुआरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर बट के बाल सदन शिक्षा संस्थान में बुधवार को हुई। इसमें सहकारिता चुनाव को लेकर मंत्रणा की गई। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से सहकारिता चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। कहा कि डेलीगेटों को जिताने में अभी से कार्यकर्ता लग जाएं। संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं पर नजर रखें जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में प्रभारी सुभाष गुप्ता, उमाशंकर सिंह , राजेश मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह , राजेश द्विवेदी, आशीष सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।